Top 20 Exported Cars in February 2020

इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पिछले कुछ वक़्त से थोड़ी सी वीक हो रही है. फिर भी किसी न किस तरह सभी कंपनियां रास्ता निकाल लेती हैं ताकि उनका लोस कम से कम हो सके और उनमे से एक रास्ता है इंडिया में अपना प्रोडक्ट सेल करते हुए इंडिया के बाहर भी अपनी बिक्री को बढ़ाये और इंडिया के बाहर जो भी सेल होता है उसे हम एक्सपोर्ट की केटेगरी में रख कर एनलाइस करते है और आपको बताते हैं की कोन सी कार कंपनियां है जो साल 2020 के फ़रवरी महीने में कितनी कारें एक्सपोर्ट की है और हमारे टॉप 20 एक्सपोर्ट लिस्ट्स में जगह बनाई है . तो चलिए शुरू करते हैं.

20वें नंबर पर हैं मारुती की एर्टिगा:

इंडिया में ये इसकी डिमांड अछि रही है अभी तक और ८ से १० हज़ार की सेल्लिंग होती है. बात करे एक्सपोर्ट की तो फ़रवरी २०२० में 479 यूनिट्स निकल पाई है मगर ध्यान देने वाली बात ये है की पिछले साल फ़रवरी की तुलना में इस बार 20% की हिके देखि गयी है.
इंडियन मार्केट में ये गाडी 7.59 -10.13 लाख में  मिल रही है पेट्रोल और सी एन जी किट के साथ.

19वे नंबर पर है टोयोटा की एटिऑस लिवा (हैचबैक)

BS6  नॉर्म्स की वजह से अब ये गाडी बन तो इंडिया में रही है मगर विदेशो में एक्सपोर्ट किया जा रहा है. इस साल फ़रवरी में इसकी सिर्फ 617 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गयी है. इस गाडी को डिस्कोटिन्यू कर दिया गया है ओर बची हुई स्टॉक की गाड़ियों को इंडियन मार्किट के बायर ले सकते हैं , दिल्ली के एक्स शोरूम प्राइस की बात करे तो 5. 34 -7. 77  लाख में आप इसे परचेस कर सकते हैं.

18वें  नंबर पे आती है फ़िएट कारपोरेशन की जीप कपास:


जीप कपास की शुरुआत काफी शानदार रही थी और ढाई से तीन हज़ार यूनिट्स बिक जा रही थी , मगर इसके सेगमेंट में और गाड़ियों के आ जाने से इसकी डिमांड में कमी देखि गयी और फ़रवरी में 746  यूनिट्स का एक्सपोर्ट्स किया गया.   प्राइस की बात करे तो दिल्ली एक्स शोरूम में 16.49 - 24.99 लाख के रेंज में ये गाडी अवेलेबल है.

17वें  पोजीशन में आती हैं मारुती की आल्टो

 जो की पिछले कई सालो से अपनी पकड़ मजबूत किये हुए है. और टॉप सेल्लिंग कारो में आती रही है. मगर अब ये तीसरे या चौथे नंबर पर आ गयी है. आल्टो की डिमांड विदेशो में ज्यादा नहीं है फिर भी इस साल फ़रवरी में 798 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है और इसकी इंडिया में प्राइस की बात करे तो 2.94 -4.36 लाख में मिल जाती है.

16वें  नंबर की बात करे तो मारुती की ग्लोबल प्रोडक्ट  इग्निस आती है।

 2 से 4  हज़ार की सेलिंग हो जा रही है और लगभग उतना ही एक्सपोर्ट भी हो रहा है. इस साल फ़रवरी का डाटा देखे तो 836 यूनिट्स एक्सपोर्ट किया गया है और ये नंबर पिछले साल क मुक़ाबले 31% ज्यादा है जो की अछि बात लगी हमें.  4.89 -7. 19  लाख तक में ये ग्लोबल प्रोडक्ट आप ले सकते है.

15 वें  पोजीशन में आ गयी है मारुती की दीजायर

जो की बेस्ट सेलिंग कार है इंडिया  में  और 989 यूनिट्स इस फ़रवरी में एक्सपोर्ट्स भी कर चुकी है. डीज़ल वैरिएंट बंद हो चुकी है और ये अब पेट्रोल में मिल जाएगी। इसकी एक्सशोरूम प्राइस 4.89 -8.8 लाख है.

14वें नंबर में आती है हुंडई वेन्यू

जो कि एक सब कॉम्पैक्ट है और इसकी एक्सपोर्ट यूनिट्स इस फ़रवरी रही है 1072, इंडिया में डिमांड ठीक ठाक है बूत एक्सपोर्ट के मामले में थोड़ी वीक है. प्राइस की बात करे तो इंडियन मार्किट प्राइस  6.7 -11.39  लाख तक में मिल रही है.

13वें  पोजीशन पर आती है मारुती स्विफ्ट

फ़रवरी में एक्सपोर्ट किया 1120  यूनिट्स , लास्ट ईयर के मुक़ाबले 94% ज्यादा एक्सपोर्ट किया गया. इसकी भी डीज़ल वैरिएंट को बंद कर दिया गया है और, पेट्रोल वैरिएंट में ये कार 5.19 -8.02 लाख में मिल जाएगी.

12वें  स्थान पर आती है फोक्सवैगन की पोलो जो की एक हैचबैक है.

एक्सपोर्ट क्वांटिटी की बात करे तो पोलो ने लास्ट ईयर से इस ईयर बहोत ही अच्छा ग्रो किया है और 1127 यूनिट्स  निकाल डाली इसके साथ ही 140% का इजाफा किया।पोलो को इंडिया में कम और विदेशो में ज्यादा पसंद किया गया है. डीज़ल नहीं मिलेगी इसलिए आपको पेट्रोल वैरिएंट लेना पड़ेगा जो आपको इंडियन मार्किट में 5.82 लाख से शुरू होकर 7.76 लाख तक में मिल जाएगी.

11वें पोजीशन को जो कार आती है वो है फोर्ड की एस्पायर।

1246  यूनिट्स एक्सपोर्ट किया है इस साल फरवरी में, इंडिया में इसकी कीमत 5.99 लाख से लेकर 8.34  लाख है.

10वें. पायदान पर रेनो क्विड आती हैं।

ये हैचबैक  इस साल फ़रवरी में कुल 1254  यूनिट्स एक्सपोर्ट् कर चुकी है और पिछले सात फ़रवरी के मुक़ाबले इस साल इसने 199% का सुपर जम्प मारा है. ये कार इंडिया के साथ साथ विदेशो में भी छाई हुई है. इंडिया में इसकी एक्सशोरूम प्राइस 2.29 लाख से लेकर 5.01 लाख है.

9वें  स्थान पर मारुती एस प्रेस्सो आती है,

फ़रवरी 2020 में 1659 यूनिट्स एक्सपोर्ट किया है. 3.7  लाख से 4.99  लाख में ये कार इंडिया में मिल जाएगी.

8वें  नंबर पर आती है हुंडई वरना।

ये सेडान इस फ़रवरी 2510 यूनिट्स एक्सपोर्ट  किया है. इसका फेस लिफ्ट वैरिएंट बहुत जल्द लांच होने वाला है. अभी जो अवेलेबल है उसकी प्राइस रेंज 8.17 से 14.07 लाख तक में है.

7वें  पोजीशन में सुजुकी बलेनो काबिज़ है.

ये कार इंडिया और फॉरेन सभी जगह अच्छी पकड़ बनाये हुए है.  इस साल फ़रवरी में 3256  यूनिट्स की एक्सपोर्ट की गयी है हालाँकि पिछले साल फ़रवरी की तुलना में इस साल 20% काम का एक्सपोर्ट हुआ है.
5.6 लाख से 8.96 लाख तक में ये कार मार्किट में अवेलेबल है.

6ठे  नंबर पर किया सेल्टोस है

 इंडिया में ये कार बहुत ही शानदार बिकी है, और फ़रवरी में 3569 यूनिट्स एक्सपोर्ट भी कर चुकी है.  इंडियन मार्किट प्राइस 9.89  लाख से 17.34  लाख तक है.

5 वें  पोजीशन पर हुंडई क्रेटा है.
Hyundai Creta Price, Images, Reviews and Specs
क्रेटा  की डिमांड इंडिया और विदेशो में बहुत अछि है. इस साल फरवर में हुंडई ने क्रेटा की 4538 यूनिट्स एक्सपोर्ट क्र डाली जो की एक अच्छा नंबर है. इस कार की इंडियन एक्सशोरूम प्राइस 10 लाख से 17.2 लाख तक है.

4थे नंबर पर आती है जनरल मोटर्स की बीट.
Chevrolet Beat Price, Images, Mileage, Reviews, Specs
 जी हाँ सेवरले इंडिया छोड़ चुकी है. और ये गाडी इंडिया में बन तो रही हैं मगर विदेशो में  एक्सपोर्ट कर दी जा रही है.  इस साल फ़रवरी में कुल 4991 यूनिट्स एक्सपोर्ट हो चुकी है.

3 रे  नंबर पर हैं फोक्सवैगन वेंटो।
Used Volkswagen Vento 1.6 Comfortline Diesel in Gorakhpur 2012 ...
ये सेडान इंडिया में उतनी डिमांड पर नहीं है मगर इंडिया के बहार इसकी बहोत डिमांड देखि गयी है. इस फ़रवरी 5818 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है इस मॉडल का. इससे पता लगता है की फॉरेन में इस मॉडल की कितनी डिमांड है. इंडिया में इस सेडान की कीमत 8.7  लाख से लेकर 13.17 लाख है.

हमारी लिस्ट में जो कार दूसरे नंबर पर है वो है नीसान सन्नी।
Nissan Sunny XL Petrol (Pearl White, Booking Only): Amazon.in: Car ...
ये कार को इंडिया में ज्यादा पसंद नहीं किया जाता मगर जब बात करते है इंडिया से बाहर की तो कहानी कुछ और ही बयां करती है।  इस साल फ़रवरी की बात करे तो 6371 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुए है जो कि इसे हमारे लिस्ट में दूसरे पोसिसन पे ला कड़ी की है. इसकी इंडिया में  है 7.07 लाख से 9.93 लाख.

फ़रवरी २०२० की बात करे तो एक्सपोर्ट के मामले में सबसे बेहतरी से काम करते हुए कोई कार नंबर वन की पोजीशन ली है तो वो है फोर्ड की इकोस्पोर्ट।
2017 Ford EcoSport Launch Date Revealed - CarandBike
ये सबकॉम्पैक्ट वैरिएंट इंडियन मार्किट और फॉरेन मार्किट दोनों जगहों पर अपनी पहचान बांये हुए है.  इसकी फ़रवरी २०२० की  एक्सपोर्ट क्वांटिटी की बात करे तो 8472 यूनिट्स है.  तीन से चार हज़ार की सेलिंग इंडिया में हो रही है हर महीने. इंडियन मार्किट एक्सशोरूम प्राइस 8.04  लाख से शुरू होकर 11.66 लाख तक है.


ये था फ़रवरी २०२० तक का एक्सपोर्ट  ऐनालायसिस , आप देखिये और हमें ज़रूर बताइये आपको सी वैरिएंट पसंद आयी. हमारे साथ बने रहिएगा ताकि आगे भी ऐसी जानकारियां आप तक पहुंच सके.

धन्यवाद !






Comments

Popular posts from this blog